फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्राइवर को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटा डंफर, मुरथल टोल पर सीसीटीवी फुटेज कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बडौली गांव के पास एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस के पास से कार सवार तीन बदमाशों ने डंफर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने डंपर से पहले ड्राइवर को हाथ, पैर, आंख बांधकर अपहरण किया, उसके बाद एक बदमाश डंपर लेकर फरार हो गया। गाड़ी सवार दो बदमाश ड्राइवर को करनाल के ढींगर माजरा रोड पर फेंककर फरार हो गए। ड्राइवर ने किसी तरह खुद के हाथ पैर खोले और एक राहगीर के फोन से अपने मालिक को लूट की वारदात की सूचना दी। सदर थाने की पुलिस ने मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिवाह गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका बड़ौली के पास एएस कंस्ट्रक्शन के नाम से दफ्तर है। उसके पास चार डंपर और दो जेसीबी हैं। ऑपरेटर दिन में काम करने के बाद रात में उसके दफ्तर में ही सोते हैं। जबकि ड्राइवर गाड़ी में ही सोते हैं। 15 दिसंबर को सुबह करीब तीन बजे वह घर पर था, इसी बीच डंपर ड्राइवर बला गांव निवासी मुकेश का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि वह दफ्तर के बाहर गाड़ी में सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे दो लड़कों ने डंपर की खिड़की खुलवाई और अंदर घुस गए। तीसरे लड़के ने अंदर से कंडक्टर साइड की खिड़की खोली और तीनों अंदर घुस गए। तीनों ने मिलकर उसे थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल फोन व चाबी छीन ली। उसे जबरदस्ती डंपर से नीचे उतार दिया। जबकि तीन में से एक बदमाश ने डंफर को चालू कर लिया और वह फरार हो गया। मुकेश ने बताया कि बदमाशों ने डंपर से नीचे उतारते ही उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांध दिए और आंख पर पट्टी बांध दी। उसे एक कार में बैठा लिया। उसे कार में इधर-उधर घुमाते रहे। रात करीब ढाई बजे उसे घरौंडा के पास डिंगर माजरा रोड पर एक खेत में पैर खोलकर फेंक कर फरार हो गए।
मुकेश ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद, उसने किसी तरह आंखों से पट्टी हटाई। उसे सामने लाइट जलती दिखी। वह पैदल वहां पहुंचा और एक आदमी से अपने हाथ खुलवाए। उसने कॉल करने के लिए नंबर मांगा, लेकिन उसके पास फोन नहीं था। वह फिर पैदल ही घरौंडा की तरफ आया और एक किसान से फोन लेकर अपने मालिक को कॉल कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

मालिक अनिल ने बताया कि बदमाश जीटी रोड के रास्ते से सोनीपत की तरफ गए हैं। बदमाशों ने रात दो बजे मुरथल टोल क्रॉस किया है। टोल के सीसीटीवी कैमरे में भी तस्वीर कैद हुई है। उन्होंने इस संबंध में सदर थाने की पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ में थाना पुलिस और सीआईए की टीम जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई रामनिवास, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें