फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 58 करोड़ से ज्यादा बकाया, वसूली में तेजी के बावजूद बिजली विभाग की चुनौती बरकरार

Thu, 26 Mar 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के सब अर्बन डिवीजन में बिजली विभाग के सामने 58.53 करोड़ रुपये के भारी बकाया की चुनौती बनी हुई है। विभाग ने वसूली अभियान तेज करते हुए 23 मार्च तक 6.18 करोड़ रुपये की रिकवरी की है लेकिन अभी भी बड़ी राशि बकाया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक कुल बकाया 58.53 करोड़ रुपये था, इसके बाद चलाए गए अभियान में 2.28 करोड़ रुपये स्थायी कनेक्शन और 61.50 लाख रुपये अस्थायी कनेक्शन काटकर समायोजित किए गए। बड़े बकायेदारों से वसूली पर विशेष जोर दिया गया है। 5 लाख रुपये से अधिक बकाया वालों से 2.26 करोड़ रुपये वसूले गए, जबकि 2 से 5 लाख श्रेणी से 37.10 लाख और 1 से 2 लाख श्रेणी से 55.79 लाख रुपये की वसूली हुई, वहीं, गलत बिलिंग के 8.13 करोड़ रुपये से जुड़े 121 मामलों में से 54 मामलों को ठीक कर 37.25 लाख रुपये का निपटारा किया गया। सरकारी विभागों पर 23.67 करोड़ रुपये और कोर्ट मामलों में 3.05 करोड़ रुपये बकाया है। करीब 14.59 करोड़ रुपये अभी भी वसूली के दायरे में हैं।
विज्ञापन


वसूली अभियान लगातार जारी है और बड़े बकायेदारों पर विशेष सख्ती की जा रही है। जरूरत पड़ने पर कनेक्शन काटने, कानूनी कार्रवाई और विशेष अभियान जैसे कदम उठाए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि अधिकतम बकाया राशि जल्द से जल्द वसूल की जाए।
विज्ञापन

- आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें