फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों की गलती से हुई अधिवक्ताओं के बिजली बिलों में गड़बड़ी

Fri, 26 Sep 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

पानीपत अदालत परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों के बिजली बिलों में गड़बड़ी सामने आई है। बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही से 84 बिल अधिक बन गए थे। जांच के बाद बिल सही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अदालत परिसर में अधिवक्ताओं के चैबरों में हुई गड़बड़ी की बिजली निगम ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। रीडिंग भरने में गलती होने से बिल अधिक बना है। करीब 84 बिलों में इस तरह की दिक्कत सामने आई। सभी को ठीक किया जा रहा है। वहीं, बिजली निगम के एसडीओ ने बिलिंग कंपनी को भी पत्र लिखकर इसका संज्ञान लेने को कहा है।
हाल ही में अधिवक्ताओं के चैंबरों में बिजली के नए मीटर लगाए गए थे। बिजली निगम के स्टॉक में स्मार्ट मीटर न होने के कारण चैंबरों में मैनुअल मीटर लगाए गए। करीब एक सप्ताह पहले चैंबरों में लगे मीटरों की रीडिंग लेकर बिल तैयार किए गए। अधिवक्ताओं के बिल 50 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक आए थे। कुछ अधिवक्ताओं के बिल तो पांच लाख रुपये तक आए थे। जिसका अधिवक्ताओं ने विरोध किया था। जिला बार एसोसिएशन ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बिजली निगम के अधिकारियों से बिलों की जांच कराने की मांग की थी। सब डिविजन सनौली रोड के अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लेकर बिलों की जांच कराई गई है। शुरुआती जांच में 84 बिलों में गड़बड़ी मिली। सभी बिल ठीक कराने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि यह गलती बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों के कारण हुई। इस संंबंध में बिलिंग कंपनी को भी पत्र लिखकर इसका संज्ञान लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में लगे बिजली के मीटरों में बिलिंग कंपनी के कर्मचारियों की गलती से बिल अधिक आ गए थे। जांच कराकर बिलों को ठीक कराया जा हर रहा है। बिलिंग कंपनी को भी पत्र लिखकर कार्रवाई को कहा है।
-अंजली शर्मा, एसडीओ, सब डिवीजन बिजली निगम सनौली रोड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें