फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन में सड़क चौड़ीकरण के चलते चार घंटे बंद रही बिजली

Thu, 25 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कर्मचारियों को कार्य को लेकर निर्देश देते बिजली अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों के दिनचर्या के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ा। मॉडल टाउन में विराट नगर, न्यू मॉडल टाउन, सतकरतार कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद रही। अधिकारियों ने कर्मचारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बिजली निगम के शिकायत केंद्र में 450 शिकायतें पहुंची। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है और उपभोक्ताओं को बिजली निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन वासी संजीव कुमार, राजेश गर्ग और पुनीत मल्होत्रा ने बताया कि बिजली निगम कर्मचारी सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते बिजली खंभों की शिफ्टिंग कर रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को कई घंटों तक बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंंने बताया कि उन्हें पेयजल जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उनके दिनचर्या के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों से मांग की है।
मॉडल टाउन क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण मॉडल टाउन में बुधवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। साथ ही कर्मचारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिमन्यु धनखड़, एसडीओ, मॉडल टाउन।

कर्मचारियों को कार्य को लेकर निर्देश देते बिजली अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें