पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-18 के 11 केवी नूरवाला, मोहित नगर, वृंदा एन्क्लेव, मोहन विहार कॉलोनी, भोला चौक, ज्ञान दीप, तहसील कैंप और सब्जी मंडी में सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह सब स्टेशन 33 केवी मतलौडा के 11 केवी मतलौडा अड्डा, माजरा, नारा, नवनीत, कृष्णा, मां भनभौरी, हाइजेन, हाउसिंग बोर्ड और मंडी में सुबह आठ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पीटीपीएस के 11 केवी मतलौडा में सुबह आठ बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सनौली रोड के 11 केवी सेक्टर 11-12 में दोपहर 12 बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी गोहाना रोड के 11 केवी रामलाल चौक, दयाल चौक, 100 नंबर चौक और लाल टंकी मार्केट एरिया में सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।