फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बूंदाबांदी से तापमान में कमी मौसम साफ रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने आगामी कई दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में बार-बार मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ रहा जबकि सोमवार को फिर सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में तेज धूप निकली रही लेकिन तापमान में रविवार की अपेक्षा एक डिग्री की कमी आई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। परढ़ाना गांव के नरेश और सुरेश ने बताया कि दो एकड़ में सरसों की फसल है। मौसम में बदलाव के कारण वे कटाई नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में धूप निकलने व आगामी कई दिन मौसम साफ रहने के अनुमान से उन्होंने दिन में ही कटाई शुरू कर दी है ताकि अगले सप्ताह तक फसल का उठान हो जाए और बारिश होने से फसल उत्पादन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें