फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में अवैध काॅलोनियों पर चला डीटीपी का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा मंगलवार को समालखा शहर व निकटवर्ती गांवों ंमें विकसित हो रहीं अवैध कालोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। 35 एकड़ व्यवसायी व रिहायसी अवैध कालोनी को जमींदोज किया गया।
विज्ञापन


सहायक डीटीपी अशोक निर्माण के नेतृत्व में विभाग के तोड़फोड़ दस्ते ने समालखा के शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों, कॉलोनियों को गिराने का अभियान चलाया। अभियान में 25 डीपीसी, 26 बाउंडरी वाल, 12 एकड़ कच्चे रास्ते, एक निर्माणाधीन घर, दो काॅलोनी पावटी रोड पर व दो कालोनियां श्याम एंक्लेव में तोड़ी गईं। इसके अतिरक्ति सात औद्योगिक इकाईयों को पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया। इसमें दो औद्योगिक इकाइयां निर्माणाधीन व तीन व्यावसायिक इकाइयां शुरुआती स्तर पर तोड़ दी गईं। एटीपी ने डीलरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने व एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ नितिन यादव व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

जिला नगर योजनाकार सुनील आंतिल ने कहा कि विभाग द्वारा अवैध काॅलोनियों में की जा रही तोड़फोड़ में और तेजी की जाएगी ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें