फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोडवेज चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टोल प्लाजा के पास रोडवेस बस चालक की लापरवाही से प्रकाश नगर निवासी एक महिला यात्री खिड़की से गिरकर हादसे का शिकार हो गई। नीचे गिरते ही महिला के पैर के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। महिला को स्थानीय लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील कैंप के प्रकाश नगर निवासी लव अरोड़ा ने बताया कि 20 सितंबर को शाम पांच बजे वह अपनी मां कमल के साथ पानीपत टोल प्लाजा पर गया था। वह रोडवेज बस में चढ़ने लगे तो चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को अचानक चला दिया। इससे उसकी मां असंतुलित होकर बस के नीचे गिर गई और बस का अगला पहिया उनके बाएं पैर के ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन उन्हें पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। लव अरोड़ा का कहना है कि चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें