समालखा। पंचायती चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का प्रयास कर रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को डीएसपी ओमप्रकाश ने अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
रविवार को डीएसपी ओमप्रकाश, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने टीम के साथ खंड के गांव चुलकाना पट्टीकल्याणा, , नरायणा , मनाना , हथवाला, करहंस , ढोडपुर, बिहौली , मच्छरौली, बिहोली, शहरमालपुर, जौरासी, आट्टा, महावटी डिकाडला, देहरा वराक्सेड़ा स्थित अतिसंवेदनशील व संवेदनशील पोलिंग बूथों व गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत भी की।
डीएसपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए नंबरदार चौकीदार और ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव संबंधित किसी भी तरह की कोई सूचना आती है तो तुरंत अवगत कराएं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने की अपील की। कहा कि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन न करे और कानून हाथ में न ले। भाईचारे के साथ चुनाव लड़े। साथ ही चेताया भी कि अगर कोई कानून व्यवस्था को हाथ में लेता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एएसआई दलबीर सिंह, मुख्य सिपाही पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे