फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशे में बस चालक, राम-राम जपकर यात्रियों ने पूरी की 70 किमी की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज चालक शराब के नशे में करीब 70 किलोमीटर बस लेकर जींद से पानीपत पहुंच गया। रोडवेज चालक की हरकत से चिंतित यात्रियों ने राम-राम जपकर किसी तरह यात्रा पूरी की। वह शहर के बीचोंबीच बस को सड़क के इधर-उधर चला रहा था। जीटी रोड लालबत्ती चौक पर यातायात पुलिस ने शक होने पर बस काे रुकवा लिया। बस में 22 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

चालक ने वीरवार राम को एक विदाई पार्टी में देर रात को शराब पीना स्वीकार किया है। पुलिस ने चालक का चालान कर रोडवेज अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट कर दी। अब रोडवेज अधिकारी चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेंगे। मामला शुक्रवार सुबह का है। जींद डिपो की रोडवेज बस असंध रोड से लालबत्ती की तरफ आ रही थी। लालबत्ती चौक से पहले ही यातायात पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को चालक पर संदेह हुआ। उन्होंने चालक को रुकवाया और उनके नजदीक गए तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
चालक ने अपना नाम सत्यवान बताया। उन्होंने उनसे शराब के बारे में पूछा तो बताया कि उसने शुक्रवार को शराब नहीं पी है। वीरवार रात को एक विदाई पार्टी थी। उसमें खाया पीया था। सुबह के समय उनकी ड्यूटी थी। वह जींद से पानीपत के लिए बस लेकर चला था। पुलिस ने यात्रियों को पुराना बस स्टैंड पर उतारा और बस थाना शहर में खड़ी करा दी। इसके बाद चालक का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
यात्री बोले राम-राम जपते आए
बस में 22 यात्री सवार थे। दो यात्रियों ने बताया कि वे सुबह जींद से पानीपत के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। चालक पर कुछ दूर चलते ही शक हुआ। वे उनके नजदीक गए तो उनको चालक के शराब पीने का आभास हुआ। चालक बड़ी मुश्किल से बस को चला रहा था। वे पूरा रास्ता राम-राम जपते आए। उनको कहीं पर भी हादसा होने का डर सता रहा था।

वर्जन :
यातायात पुलिस की जांच में जींद डिपो की बस का चालक सत्यवान शराब के नशे में बस चलाते मिला है। उनके मेडिकल में भी एल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है। उनका चालान कर दिया है। संबंधित डिपो के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

राजबीर, प्रभारी, थाना शहर पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें