फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मादक पदार्थ तस्कर हरिद्वार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस अब मादक पदार्थ तस्करी की चेन तोड़ने पर काम कर रही है। सीआईए-3 की टीम हरिद्वार के गांव हरजौली से एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़कर लाई है। इसने सुताना गांव के युवक को 16 हजार रुपये में 124 ग्राम चरस बेची थी। इसकी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इसी निशानदेही पर मुख्य मादक पदार्थ तस्कर पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की उनकी टीम ने शनिवार को जाटल-बिंझौल गांव रोड से सुताना गांव निवासी निर्मल को 124 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। इसने तीन दिन के रिमांड के दौरान बताया था कि वह चरस हरिद्वार के हरजौली गांव निवासी साजिद से 16 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। वो शार्टकट तरीके से अमीर बनना चाहता था। इसलिए वो क्षेत्र में तस्करी के लिए मादक पदार्थ लेकर आया था। पुलिस ने मंगलवार को चंचल की निशानदेही पर साजिद को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। साजिद ने बताया कि चरस बेचकर मिली 16 हजार रुपये की राशि उसने खर्च कर दी है। पुलिस का प्रयास है कि मादक पदार्थ तस्करी की तह तक जाकर इसके आरोपियों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें