फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा मुक्त हरियाणा, जित दूध दही का खाणा...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अमर उजाला फाउंडेशन व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के संयुक्त तत्वावधान में गोयला खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के विरुद्ध पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की थीम नशा मुक्त हरियाणा जहां दूध दही का खाना, नशे का नहीं कोई चलेगा बहाना रही। यहां छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरुकता कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्रों को नशे से जीवन बर्बादी की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि भारत में ड्रग्स अर्थात प्रतिबंधित नशों पर नकेल डालने के लिए सीमा सुरक्षा बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राज्यों की पुलिस भारत को ड्रग मुक्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे को समूल नष्ट करने के जनसहभागिता अति आवश्यक है। केवल विधि और नियम बना देने से अंकुश नहीं लगाया जा सकता। जब तक सामान्य जनता का सहयोग और सहभागिता न हो। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिबंधित और चेतावनी युक्त नशों पर विस्तार से चर्चा की। 
नशा मनुष्य के प्राणों को हरता है और घर सुनसान हो जाता है क्योंकि नशे में ग्रस्त व्यक्ति का जीवन नष्ट हो जाता है। हरियाणा के एक नारा है देशों में देश हरियाणा जहां दूध दही का खाना। उन्होंने कहा नशा करने का कोई बहाना अब नहीं चलेगा। नशा नाश है, इस बात को हमें समझना होगा। विनोद शर्मा और राजेश कौशिक ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें