पानीपत। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए दिल्ली से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश आर त्रिपाठी बुधवार को आ सकते हैं। डीआरएम स्टेशन निरीक्षण में स्टेशन पर सुविधा, साफ-सफाई और यात्रियों की सुरक्षा-व्यवस्था देखेंगे। लाइनों के अपग्रेड यात्री लाइनों की क्षमता बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी। फिलहाल में लाइनों की क्षमता 80-100 किलोमीटर प्रतिघंटे है।