फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विशाल की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने विशाल की हत्या के आरोपियों मानव उर्फ कुश, दीपक, सुकांत उर्फ सक्कू व अभिषेक उर्फ विजय को मंगलवार शाम अदालत के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी, साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि रविवार को तहसील कैंप क्षेत्र के विजय नगर निवासी विशाल को फोन पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। विशाल का शव सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेस्क्टर 13-17 में हेलीपैड के पास एक खंडहर में पड़ा मिला था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की थी। सीआईए-3 की टीम ने सोमवार शाम को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें