फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसपोर्टर की आठ गाड़ियों को चालकोंं ने राजस्थान में रोका, बेच डाला सामान

Sat, 13 Jun 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। सिवाह गांव निवासी एक ट्रांसपोर्टर की आठ गाड़ियों को उनके चालकों द्वारा राजस्थान में रोक लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालकों ने गाड़ियों से डीजल और सामान निकालकर बेच दिया तथा वाहन वापस लाने के बदले रुपये की मांग की। परेशान ट्रांसपोर्टर ने मामले की शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजबीर सिंह ने बताया कि उसकी पांच गाड़ियों पर अजमेर निवासी जितेंद्र सिंह, होरा सिंह, डुगर सिंह, चंदन सिंह और सुखदेव सिंह चालक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं तीन अन्य गाड़ियों पर राजसमंद निवासी हेम सिंह, अजित सिंह और विजय सिंह चालक हैं।
शिकायत के अनुसार, इनमें से कुछ चालकों ने कथित रूप से साजिश के तहत आठों गाड़ियों को राजस्थान में खड़ा कर लिया। आरोप है कि गाड़ियों में मौजूद सामान और डीजल को बेच दिया गया तथा ट्रांसपोर्टर को फोन कर गाड़ियां वापस लेने के लिए रुपये देने की शर्त रखी गई। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि इस घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें