फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी के बाहर चालक पर किया हमला

Sat, 06 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। डाहर गांव में कुछ लोगों ने एक फैक्टरी के चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इसराना थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाहर गांव स्थित ए-टू-जेड फैक्टरी में चालक है। उसका डाहर गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। वह दबाव के चलते नौकरी छोड़ गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज और लक्ष्य ने जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
विज्ञापन


वह तीन जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे फैक्टरी की गाड़ी लेकर निकला तो मनोज और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसकी गाड़ी में तोड़ फोड़ की और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। लक्ष्य ने उस पर गंडासी से वार किया। उसने हाथ आगे कर बचा लिया। मनोज ने उसके पेट में चाकू मार दिया। उसने गाड़ी फैक्टरी के अंदर कर दी। फैक्टरी मालिक ने उनको जिला नागरिक अस्पताल दाखिल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें