फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी से हेल्थ इंस्पेक्टर की मांगी फील्ड रिपोर्ट

Wed, 26 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने हेल्थ इंस्पेक्टर के कुर्सी और मेज के लिए अड़ने के मामले में सख्त कदम उठाया है। सीएमओ ने जिला मलेरिया अधिकारी से हेल्थ इंस्पेक्टर की फील्ड रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य विभाग इसके  आधार पर ही हेल्थ इंस्पेक्टर की रिपोर्ट निदेशालय को भेजेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। हेल्थ इंस्पेक्टर पांचवें दिन भी गांधीगीरी अपनाते हुए दरी पर काम करते रहे।
एक अधिकारी ने बताया कि हेल्थ इंस्पेक्टर को फील्ड सर्वे करना होता है। लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना होता है। हेल्थ इंस्पेक्टर लगातार पांचवें दिन मंगलवार को अपने कार्यालय में दरी पर बैठकर काम करते रहे। इस दौरान कई कर्मचारी उनके पास पहुंचे। बता दें कि शुक्रवार को हेल्थ इंस्पेक्टर शमशेर सिंह की कुर्सी व मेज उठा ली गई थी। शमशेर सिंह इसके बाद अपने कार्यालय में दर्रा बिछाकर बैठ गया था। जिला मलेरिया अधिकारी ने इस मामले में हेल्थ इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काबड़ी गांव में एक गर्भवती मिली मलेरिया पॉजीटिव
हेल्थ इंस्पेक्टर ओर जिला मलेरिया अधिकारी कुर्सी को लेकर उलझे हुए हैं। इन सबके बीच जिले में मलेरिया के पॉजीटिव मरीज आने लगे हैं। काबड़ी गांव में एक गर्भवती महिला मलेरिया पॉजीटिव मिली है। जिले में मलेरिया पॉजीटिव का यह दूसरा मामला है।
मलेरिया विभाग में कुर्सी और मेज दोनों हैं। जिला मलेरिया अधिकारी से इसकी फील्ड रिपोर्ट मांगी है। इसकी सारी रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें