फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर लगा रहा जाम

Sat, 02 Nov 2013 09:54 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल की पुरानी अनाज मंडी, सब्जी मंडी सहित दर्जनों बाजारों एवं रिहायशी कालोनियों की ओर जाने वाले रास्ते के बंद होने के कारण शनिवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। लोगाें ने रेलवे की ओर से शनिवार सुबह इस रास्ते को बंद किए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि रेलवे ने इस रास्ते से आवाजाही की मंजूरी दी थी। इसके बाद भी अधिकारियों के इस रवैये से जनता में काफी आक्रोश है।

दुकानदार ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, ताराचंद, रामकुमार, श्याम लाल, संजय कुमार, रमेश कुमार, बंसी लाल, प्रवीण कुमार आदि ने कहा कि माल गोदाम के निकट से रेलवे लाइन के पास से होते हुए जींद रोड की ओर से रास्ता अनाज सब्जी मंडी, कपड़ा मार्केट, भगत सिंह चौक, सब्जी मंडी सहित कई दर्जनों रिहायशी कालोनियों की ओर जाता है। व्यापारिक रूप से यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण है।

दिन भर यहां से लोगों के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से लोग आते-जाते रहे हैं। इस रास्ते की सहायता से शहर रेलवे लाइन पार की कालोनियों से भी जुड़ा रहता है। पूर्व में लंबे चले विवाद के बाद रेलवे ने इस मार्ग को खोलने की अनुमति दी थी। इसके लिए उनके पास रेलवे द्वारा दी गई स्वीकृति के लिए जारी पत्र भी है। जिसके माध्यम से वर्ष 2006 में अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


शनिवर सुबह किया रास्ते को बंद
व्यापारियों ने कहा कि शनिवार सुबह न जाने किन नए आदेशों के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस कारण जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।

सुबह से लगा रहा जाम
-इस मार्ग के बंद होने के कारण सब्जी मंडी, अनाज मंडी, भगत सिंह चौक, जनता मार्केट, छोटी मंडी, कपड़ा मार्केट सहित अन्य मार्केट में जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली का पर्व होने के कारण भी बाजारों में भीड़ रही तथा रास्ते के बंद होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर इस संबंध में रेलवे के अधिकारी एनडी गोयल ने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाई
शनिवार देर सांय प्यौदा रोड पर घर जा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। प्रापर्टी डीलर के हाथ पर गोली लगी है। इसके अलावा चेहरे पर पर भी चोटें लगी हैं। हमले के बाद घायलावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव रोहेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता है। वह शनिवार देर सांय प्यौदा रोड से जा रहा था। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 के निकट ही अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर उस पर गोलियां दाग दीं। जिसमें एक गोली उसके हाथ पर लगी तथा इस हमले में उसके चेहरे पर भी चोटें आई हैं। हमले के बाद हमलावर युवक भाग खड़े हुए।

बाद में लोगों ने राजेंद्र को इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया गया। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। लेकिन घायल राजेद्रं के ब्यान दर्ज होने के चलते स्थिति साफ नहीं हो पाई।

थाना सिविल लाईन प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्यौदा रोड पर राजेंद्र पर फायरिंग की गई है। जिसमें उसके हाथ पर गोली लगी है। वहीं चेहरे पर भी चोटें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें