पानीपत। शिक्षा मंत्री के गृह जिले पानीपत सहित प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता काफी खराब है। पानीपत के 28 सहित प्रदेश के 398 स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं है। ये खुलासा शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की ओर से पेयजल के नमूने पोर्टल पर अपलोड करने के बाद जांच में हुआ है।
पानीपत में कुल 418 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से 70 स्कूलों ने अभी तक पेयजल जांच का डाटा पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किया है। जिन 348 स्कूलों ने डाटा अपलोड किया, उनमें से 320 स्कूलों की जांच रिपोर्ट के अनुसार 28 स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े इस मसले पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सबसे खराब स्थिति कक्षा पहली से पांचवीं तक के प्राथमिक विद्यालयों की है। इस श्रेणी के 8,673 स्कूलों में से 5,080 का डाटा अभी लंबित है। 3,593 स्कूलों में से सर्वाधिक 207 स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। छठी से आठवीं कक्षा में 2,203 में से 1,222 स्कूलों का डाटा नहीं अपलोड किया है। 981 स्कूलों में से 60 जगह पानी दूषित मिला है। ब्यूरो
55 प्रतिशत स्कूलों की रिपोर्ट अभी बाकी
सरकारी स्कूलों में पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता को लेकर चल रही डाटा अपलोड प्रक्रिया में भारी सुस्ती देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश के 14,297 सरकारी स्कूलों में से अब तक केवल 6,469 स्कूलों ने ही पेयजल से संबंधित डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है 7,828 स्कूल यानी करीब 55 प्रतिशत का डाटा अभी तक पेंडिंग है। ऑनलाइन रिपोर्ट देने पर 6,071 स्कूलों का पानी पीने योग्य पाया गया है, जबकि राज्यभर के 398 स्कूलों में पेयजल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा है। इन 398 अशुद्ध पानी वाले स्कूलों का आंकड़ा केवल उन 6,469 स्कूलों से है जिन्होंने रिपोर्ट भेजी है। शेष स्कूलों का डाटा आने के बाद स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है।
प्राथमिक स्कूलों में सबसे ज्यादा बुरे हाल
सबसे खराब स्थिति कक्षा पहली से पांचवीं तक के प्राथमिक विद्यालयों की है। इस श्रेणी के 8,673 स्कूलों में से 5,080 का डाटा अभी लंबित है। 3,593 स्कूलों में से सर्वाधिक 207 स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। छठी से आठवीं कक्षा में 2,203 में से 1,222 स्कूलों का डाटा नहीं अपलोड किया है। 981 स्कूलों में से 60 जगह पानी दूषित मिला है। नौवीं और दसवीं कक्षा के 894 में से 429 स्कूलों की रिपोर्ट बाकी है। 465 में से 41 स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं है। 11वीं और 12वीं के 2,527 स्कूलों में से 1,097 का डाटा लंबित है। प्रदेश के 1,430 स्कूलों में से 90 जगह पानी की गुणवत्ता खराब पाई गई है।
वर्जन:
स्कूलों द्वारा पेयजल के नमूने अपलोड किए गए हैं। जिन-जिन स्कूलों के पानी में किसी भी प्रकार की कमी या खामी पाई गई है, उसे जल्द से जल्द दूर करवाया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थियों को पूरी तरह से शुद्ध और पीने योग्य पानी मिले।
नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।