पानीपत। सख्ती के बावजूद शहर में जगह-जगह कार में बैठकर शराब पीने का सिलसिला जारी है। रविवार को मदर टेरेसा मार्केट के बाहर कार सवार शराब पी रहे थे। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब पीने वालों को वहां से भगा दिया। साथ ही सख्त हिदायत भी दी। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में आए दिन सड़क पर कार पॉर्किंग कर शराब का सेवन किया जाता है। कई बार आस-पास में कहासुनी तक हो जाती है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। रविवार को इसके फोटो वायरल हो गए। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर लोगों को वहां से भगा दिया। ब्यूरो