फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से मजबूत होगी घरेलू अर्थव्यवस्था : वेद पाराशर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड स्थित अवध धाम मंदिर में रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया और मुख्यातिथि जिला उपाध्यक्ष एवं आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक नवीन भाटिया रहे। जिला संयोजक नवीन भाटिया ने कहा कि भारत आजादी से पहले भी अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर रहा है और भारत को उस समय में भी सोने की चिड़िया कहा जाता था। लेकिन गुलामी के दौर में अग्रेजों ने भारत के कुटीर लघु एवं उद्योग के ढांचे को नष्ट कर अंग्रेजी कंपनियों द्वारा बनाया गया। पक्का सामान यहां बेचना शुरू कर दिया। लेकिन आजादी के बाद भी कांग्रेस की सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिला प्रवक्ता वेद पाराशर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए वोकल फॉर लोकल के जरिए स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और स्टार्टअप को बढ़ावा देना अनिवार्य हो गया है जिससे भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता वेद पाराशर, विजय सहगल, कमल अरोड़ा और प्राण रत्नाकर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें