फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ड्रेस कोड लागू, स्कूल की वर्दी में देनी होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नियमित विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में परीक्षा देनी होगी। ड्रेस कोड से ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ स्कूल पहचान-पत्र लाना होगा। सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि परीक्षाएं नजदीक आने के साथ, छात्रों को परीक्षा के दिन भ्रम से बचने के लिए सीबीएसई परीक्षा दिशानिर्देश, ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र पर निषिद्ध वस्तुओं के बारे में जानना चाहिए। यदि कोई छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग करता पाया जाता है, तो उसे सभी विषयों में वर्तमान और अगले वर्ष की परीक्षा देने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। उन्हें अगले वर्ष केवल पूर्ण विषय की परीक्षा देने की अनुमति होगी।

निर्देशानुसार सीबीएसई 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है। इसमें नियमित और प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। नियमित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर परीक्षा केंद्र जाने की सलाह दी गई है। प्राइवेट विद्यार्थी हल्के और सहज कपड़े पहनकर केंद्र जा सकते हैं। उन्हें फैशनेबल कपड़े पहनकर ना जाने की सलाह दी गई है। बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


बॉक्स


15 फरवरी से शुरू होगी सीबीएसई परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कुछ दिन पहले जारी कर दिए गए थे। विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को ड्रेस कोड समेत सभी निर्देशों का पालन करना होगा। विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दिशा-निर्देश सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड स्कूलों से संबद्ध प्राइवेट विद्यार्थियों को अपने एडमिट कार्ड खुद ही डाउनलोड करने होंगे। इसके लिए सीबीएसई की परीक्षा संगम वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

बॉक्स


12 हजार विद्यार्थी देंगे सीबीएसई परीक्षा
जिले के करीब 12 हजार विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा के करीब 6500 और 12वीं कक्षा के करीब 5500 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों का सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। किसी भी विद्यार्थी को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उन्हें समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

बॉक्स


परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का करना होगा पालन
- विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में जाना होगा। साथ ही सीबीएसई की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड और स्टेशनरी आइटम के अलावा स्कूल के पहचान-पत्र को ले जाना होगा। उनका सत्यापन इसी से किया जाएगा।
- सीबीएसई के प्राइवेट विद्यार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर एडमिट कार्ड के साथ सरकारी फोटो आईडी (वोटर आईडी, आधार कार्ड या पासपोर्ट) लेकर जा सकते हैं।
- विद्यार्थी ट्रांसपेरेंट पाउच में स्टेशनरी का सामान, नीला पैन, स्कूल, राइटिंग पैड, इरेजर लेकर जा सकते हैं।
- परीक्षार्थी हाइड्रेशन के लिए पानी की ट्रांसपेरेंट बॉटल लेकर जा सकते हैं। बोतल को किसी कवर में भी न रखें।

बॉक्स



सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर इन चीजों पर प्रतिबंध
- सीबीएसई परीक्षा केंद्र के अंदर डिजिटल वॉच, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने की मनाही है। विद्यार्थी एनालॉग घड़ी पहनकर जा सकते हैं।
- किसी भी तरह का प्रिंटेड या रिटेन मैटीरियल लेकर न जाएं। परीक्षा केंद्र के अंदर कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और लॉग टेबल लेकर जाने की मनाही है।
- इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, कैमरा जैसी चीजों के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- विद्यार्थी अपने साथ वॉलेट, सनग्लासेस, पाउच, खाने-पीने की चीजें भी लेकर न जाएं।



वर्जन-
सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को ड्रेस कोड में परीक्षा देने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को सीबीएसई के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा देनी होगी। विद्याथ्रियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. विनीता कुमार तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें