फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सपने पूरे कर रही डॉ. मीनल

Sat, 06 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
डॉ. मीनल मेहंदीरत्ता। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बचपन से महिलाओं के लिए कुछ प्रेरणादायक करने का सपना लेकर बड़ी हुईं डॉ. मीनल आज महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों और सपनों के बीच संतुलन बनाकर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। डेढ़ साल की बच्ची के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाते हुए डॉ. मीनल ने मिसेज पानीपत-2025 का खिताब जीत चुकी हैं और हाल ही में डॉ. मीनल ने मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया-2025 का खिताब जीता है।
डॉ. मीनल ने बताया कि वह बचपन से कुछ बड़ा करना चाहती थीं जो महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करे। शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी रुक सी जाती है। बच्चे होने के बाद तो मानो उनकी जिंदगी बच्चे व परिवार तक सिमट कर रह जाती है और महिलाओं के सपने कहीं खो जाते हैं। इसलिए उन्होंने डेढ़ साल की बच्ची के साथ मिसेज पानीपत और मिसेज सुप्रीमेसी पेजेंट का खिताब जीता है। इसके लिए परिवार का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. मीनल ने बताया कि वे मूलरूप से अलवर ( राजस्थान ) की रहने वाली हैं। हाल में पानीपत एनएफएल में रह रही हैं। उनके पति प्रदीप नारवानी एनएफएल में कार्यरत हैं। प्रदीप नारवानी ने बताया कि मीनल ने यह साबित कर दिया है कि एक महिला अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और संतुलन से हर भूमिका बेटी, मां, पत्नी, प्रोफेशनल काम को बखूबी निभा सकती है और नए मुकाम हासिल कर सकती है। मीनल की यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणास्रोत है जो सपने देखने का साहस रखती है। मीनल एक बेहतरीन राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सक रह चुकी है। डॉ. मीनल का कहना है कि ये एक ताज या खिताब नहीं, एक जिम्मेदारी है। मैं इस प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को प्रेरित, जागृत व सामाजिक कार्यों से महिलाओं को बढ़ावा देना चाहती हूं। सुप्रीमेसी टेलेंटस की संस्थापिका आशिमा शर्मा ने कहा कि मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया-2025 का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के हयात एजेंसी होटल में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें