पानीपत। थाना किला क्षेत्र के मनमोहन नगर में बुधवार देर रात करीब दो बजे चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर से दानपात्र तोड़कर चोरों नकदी, पीतल का घंटा, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली।
विज्ञापन
यही नहीं भगवान हनुमान की मूर्ति को खंडित कर दिया। जिससे कॉलोनीवासियों और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। मनमोहन नगर निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में मंदिर है। बुधवार रात को करीब दो बजे मंदिर में चोर घुस गए। सुबह जब कॉलोनी के लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि दानपात्र टूटा हुआ है। मंदिर के घंटे, भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति नहीं मिली।