फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन में घरेलू नौकर 2.5 लाख रुपये समेटकर रफूचक्कर, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी मैट व्यापारी के घर से महज तीन दिन बाद ही नौकर करीब 2.5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर रफूचक्कर हो गया। आरोप हैं कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था और उसने अलमारी से नकदी चोरी कर ली। परिवार ने उनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी। उनके पास नौकर का मोबाइल नंबर है। वह अब स्विच ऑफ आ रहा है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अनमोल ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका मैट का व्यापार है। उनके परिवार ने घरेलू कामकाज में मदद के लिए रोहित नाम के एक युवक को करीब तीन दिन पहले ही रखा था। परिवार के सदस्य 30 जुलाई को किसी काम से बाहर गए हुए थे। रोहित मौका पाकर अलमारी में रखे करीब 2.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद जब परिजनों को अलमारी से नकदी गायब होने और चोरी का अहसास हुआ तो उन्होंने रोहित की तलाश शुरू की। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। उसका कोई अता-पता नहीं चला। अनमोल ने बताया कि उन्होंने रोहित से उसकी पूरी जानकारी नहीं ली थी और न ही कोई पहचान पत्र जमा कराया था। उनके पास आरोपी का केवल एक मोबाइल नंबर ही मौजूद है।

पानीपत में पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
14 जनवरी को सेक्टर-11/12 में एक कारोबारी के घर में काम करने वाली नेपाली मूल की घरेलू सहायिका परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गई। आठ नवंबर 2025 हुडा क्षेत्र में काम पर रखे जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही एक नौकर घर में रखी कीमती घड़ियां, नकदी और अलमारी की चाबियां लेकर भाग गया था। 22 मई 2025 को जीटी रोड स्थित पॉश सोसाइटी में घरेलू काम के लिए रखी गई महिला नौकरानी ने कमरे की अलमारी से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


नौकर रखते समय बरतें ये सावधानियां
किसी भी व्यक्ति को घर या दुकान पर नौकर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। उनका वैध पहचान पत्र अवश्य लें और उसके मूल पते की पुष्टि करें। हालिया फोटो और उसके किसी करीबी परिजन या परिचित का संपर्क नंबर अपने पास संभालकर रखें। घर की अलमारी, लॉकर और कीमती सामान की चाबियां कभी भी नौकरों की पहुंच में न छोड़ें। यदि किसी एजेंसी के माध्यम से नौकर रख रहे हैं, तो एजेंसी का पंजीयन और विश्वसनीयता जरूर जांच लें।

व्यापारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी नौकर द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी लोकेशन और पहचान ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जगमिंद्र, प्रभारी, थाना पुलिस मॉडल टाउन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें