फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन खेलों में शामिल हुआ डोजबॉल : शेरा

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। डोजबॉल एसोसिएशन ने दूसरी जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय डोजबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्यातिथि डोजबॉल एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा ने कहा कि डोजबॉल को एशियन खेलों में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा सोनीपत के पूर्व जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, गोहाना नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, भारतीय डोजबॉल फेडरेशन (आईडीएफ) के सचिव नरसिम्हा रेड्डी, एशिया डोजबॉल फेडरेशन के महासचिव डी सबरमनीम रहे। प्रतियोगिता में करीब 21 राज्यों के एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। समापन पर प्रस्तुतियां देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य सीमा श्योराण, कृष्ण मलिक, फेडरेशन के सह सचिव सलमदीन, कोषाध्यक्ष संदीप, चीफ कोच प्रदीप कुमार, डाॅ. चक्रवर्ती शर्मा, राकेश भान, प्रीति सांगवान, नीतू लोहचब व पहलवान राकेश दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें