फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर दी जान: 'तीन साल से पत्नी अलग... बच्चे से भी बात नहीं करने देते', सुसाइड नोट में लिखा

Fri, 26 Dec 2025 10:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत

सार

पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतक का भाई बोला- पत्नी से विवाद चल रहा था। 50 लाख रुपये व जेवरात मांगे थे।
विज्ञापन
पत्नी और ससुरालियों से परेशान डॉक्टर ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सक सौरभ जैन ने न्यू बसंत नगर स्थित घर में किसी दवा का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उनकी पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

आरोप हैं कि तीन साल से उनकी पत्नी मायके में रह रही है और सौरभ से 50 लाख रुपये व जेवर की मांग कर रही थी। तीन साल से उनकी बेटे से भी बात नहीं कराई। इन सबके चलते सौरभ तनाव में थे। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी पत्नी डिंपल, सास रेनू, साले शुभम और पत्नी के मामा टीटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गौरव जैन ने बताया कि सौरभपानीपत में असंध रोड स्थित छाबड़ा अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज थे। सौरभ की शादी दिसंबर 2017 में दिल्ली के बुद्ध विहार की डिंपल जैन से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। सौरभ और डिंपल के बीच तीन साल से विवाद चल रहा है।

आरोप लगाया कि डिंपल उनके भाई पर मायके वालों का भी खर्च उठाने का दबाव बनाती थी। तीन साल पहले डिंपल मायके में चली गई और वहीं रहने लगी। वह बेटे को भी साथ ले गई थी। गौरव जैन ने बताया कि डिंपल ने पानीपत में तलाक का मुकदमा दायर किया था। 

पंजाब के लुधियाना में भी तीन मुकदमे करा रखे थे। सभी मामलों में फैसला करने के लिए रुपये की मांग की जा रही थी। डिंपल के मामा टीटू ने 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी नाम कराने, 10-10 लाख रुपये की एफडी कराने और शादी में डिंपल को मिले जेवरात देने को कहा था। इससे सौरभ परेशान थे।

मेरी मौत के लिए दिल्ली वाले जिम्मेदार...
पुलिस को सौरभ जैन के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार दिल्ली वाले हैं। मेरी ससुराल वालों और उनके मामा ने हमें बहुत परेशान कर रखा है। पैसों की डिमांड कर रहे हैं। तीन साल हो गए मेरी पत्नी को मेरे से अलग हुए। बच्चे से भी बात नहीं करने देते।
विज्ञापन

भाई को मैसेज भेज की आत्महत्या
गौरव जैन ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सौरभ ने उनको एक मैसेज भेजा। वह घर पर पहुंचे तो सौरभबेसुध हालत में मिले। वे उनको तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें