फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिस्ट में नाम न आने पर न हों निराश, ओपन काउंसलिंग से रखें आस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पहली और दूसरी कटऑफ लिस्ट में अगर नाम नहीं आया है तो विद्यार्थी निराश नहीं हो। जिनका नाम दोनों लिस्ट में नहीं हैं, वे कॉलेजों में होने वाली ओपन काउंसलिंग में संपर्क करें। अंकों के आधार पर आसानी से दाखिला मिल सकता है। दोनों कटऑफ लिस्ट में कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके अंक 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं, लेकिन नाम नहीं आया है।
विज्ञापन

अच्छे अंकों के बावजूद वे चिंतित हैं। लिस्ट में नाम नहीं आने से दाखिले से वंचित विद्यार्थियों ने कहा कि इस साल दाखिले की आस ही छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि दोनों लिस्ट में नाम नहीं आया तो ओपन काउंसलिंग में दाखिला कैसे होगा। दूसरी ओर कॉलेज के प्राचार्यों का कहना है कि वे भी हैरान हैं कि 90 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में आने से कैसे रह गया।
28 से होने वाली ओपन काउंसलिंग में करवा सकते हैं दाखिला
22 सितंबर को दूसरी लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 25 सितंबर तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। इसके बाद 28 सितंबर को सभी कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग करके विद्यार्थियों को उनके अंक के अनुसार अलग-अलग कोर्स में दाखिला मिल सकेगा। जिन विद्यार्थी का दोनों लिस्ट में नाम नहीं आया है, वे 28 सितंबर से पहले ही अपने दस्तावेज जमा करवा दें ताकि ओपन काउंसलिंग में उनका दाखिला हो सके।
विज्ञापन

संशोधन का विकल्प न होने के कारण हुई ज्यादा परेशानी
यूजी में दाखिले के लिए डीएचई ने इस बार कई बदलाव किए थे। जैसे कि एक बार फॉर्म भरने के बाद उसे संशोधित करने का विकल्प नहीं दिया गया था। जिससे कई विद्यार्थी कॉलेज बदलना चाहते थे, जो नहीं बदल पाए। कुछ विद्यार्थियों ने जल्दबाजी में कॉलेजों की प्राथमिकता भरने में किसी भी कॉलेज का नाम भर लिया। इसे भी अब बदला नहीं जा सकता है। उन्हें लगा था कि बाद में कॉलेज का विकल्प संशोधित कर लेंगे, लेकिन संशोधन का विकल्प ही नहीं दिया गया है। कई विद्यार्थी अपना जाति प्रमाणपत्र भी अपने फॉर्म में नहीं लगा पाए, जिससे उनका नाम लिस्ट में नहीं आया।
दाखिले के लिए सीधा कॉलेज में करें संपर्क
जिसका दोनों लिस्ट में नाम नहीं आया है, वे सीधा कॉलेज में संपर्क करे। विद्यार्थियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस बार कई विद्यार्थियों का नाम दोनों लिस्ट में नहीं आया है। कॉलेज में संपर्क करके अपना दस्तावेज जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। -डॉ. अजय कुमार, प्राचार्य, आईबी कॉलेज
अंक के अनुसार ओपन काउंसलिंग में हिस्सा लें
दोनों लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम नहीं आया है, उनका अंक के अनुसार ओपन काउंसलिंग में हिस्सा लें, तब उनका दाखिला हो सकता है। वह कॉलेज में 28 सितंबर तक संपर्क करें और अपने सभी दस्तावेज जमा करवाएं। -डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें