फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वाति नक्षत्र और आयु योग में आज मनेगी दिवाली, कल सोमवती अमावस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त शाम 5:55 से रात 7:30 बजे तक, तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से बनेगा त्रिग्रही योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। इस बार दिवाली का पर्व रविवार को स्वाति नक्षत्र और आयु योग के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। लक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त शाम 5:55 से रात 7:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ और अमृत चौघड़िया का भी संयोग रहेगा। शुभ मुहूर्त में कुबेर पूजा, लक्ष्मी-गणेश पूजन, बहीखाता पूजन और दीपदान करना विशेष फलदायी माना गया है। वहीं, तुला राशि में चंद्रमा, बुध और सूर्य के संचरण से त्रिग्रही योग का संयोग भी बन रहा है।

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि इस बार प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण आठ नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। शाम 5:55 से रात 7:30 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा। वृषभ राशि के स्थिर लग्न में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वाति नक्षत्र का योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र को स्वतंत्रता, प्रगति, व्यापार और उन्नति से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, शुक्र ग्रह को सुख, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना गया है। इसके चलते इस बार दिवाली पर बने ज्योतिषीय संयोगों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

निशीथ और महानिशीथ काल में भी पूजा का मुहूर्त

दिवाली पर निशीथ काल रात 8:11 से 10:52 बजे तक रहेगा। वहीं, महानिशीथ काल रात 10:52 बजे से देर रात 1:33 बजे तक रहेगा। इस अवधि में भी पूजा-अर्चना के विशेष मुहूर्त रहेंगे।

सोमवती अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि दिवाली के अगले दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग रहेगा। अमावस्या तिथि रविवार सुबह 11:29 बजे शुरू होकर सोमवार दोपहर 12:32 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान, दान, पितरों का तर्पण और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से पूजा-अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें