फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया दीवाली पर्व

Fri, 28 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के स्कूल व शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों ने दिवाली पर आयोजित कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुतियों के साथ सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति देखकर अभिभावक भी गदगद हो गए। स्कूल प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों को आगे आने की सलाह देते हुए दिवाली के त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन



जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दीवाली पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। पहली से 10वीं कक्षा तक अंतर सदनीय रंगोली मेकिंग, दीया व थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल कैप्टन वीके वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रंगोली प्रतियोगिता में राधा कृष्ण हाउस की काजल, प्रीति, भूमिका, नैना और अमित प्रथम, टेरेसा हाउस से शुभम, सुशांत, मनीषा, प्रांजल व ईशा दूसरे स्थान पर रहे।  दीया डेकोरेशन में आर्या, देवांश, हिरल, राघव, करण, मिशा, मानवी व पुष्टि विजेता रहे। थाली डेकोरेशन में प्रियांशी प्रथम स्थान पर रही।

एसडी विद्या मंदिर में उत्साह से मनाया दीवाली पर्व
एसडी विद्या मंदिर के सीनियर विंग में दिवाली पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने चेतना स्कूल के बच्चों को मिठाई व कपड़े वितरित कर दिवाली की शुभकामना दी। दीवाली पर्व पर स्कूल में महालक्ष्मी का पूजन किया गया। प्रिंसिपल सबिता चौधरी ने विद्यार्थियों को वीडियो दिखाकर दिवाली का महत्व समझाया व सबको इको फ्रैंडली दिवाली मनाने व चाइनीज समान का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा स्कूल में दीया, रंगोली, कैंडल, कार्ड व कैंडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल चेयरमैन सतीश चंद्रा, वॉइस चेयरमैन अशोक गुप्ता, सचिव पंकज गोयल व ऑडिटर विवेक गुप्ता ने बच्चों को दीपावली उत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन


वार्ड नौ स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर्व बड़ी ही खुशी से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने दीया, कैंडल, रंगोली व पूजा थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन व प्रिंसिपल कुसुम धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में स्कूल में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाकर पर्व मनाया गया। जिसमें पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने अपनी इच्छानुसार अलग-अलग विधाओं में भाग लिया। पूजा थाली डेकोरेशन में चिराग, रिशु व पीहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीया व कैंडल डेकोरेशन में दीया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कृष्णा हाउस प्रथम, कावेरी हाउस द्वितीय व गंगा हाउस तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर अनीता खुराना, दीपा, ज्योति ग्रोवर, दिनेश, लीना, रेनू, रीटा व शिल्पी मौजूद रही।
थर्मल कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर दीया, कैंडल सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लघु नाटिका व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, शुभ दीपावली, आपसी प्रेम व भाईचारे जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आधारित रंगोली बनाई। जिसमें भूमि, पोशिता, प्राची, रक्षिता रूबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीया सजाओ प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंडल सजाओ प्रतियोगिता में गगनदीप  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल ऋतु दिलबागी ने सभी बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को दिवाली के अवसर पर अपने घर व आसपास के वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें