दिव्यम और धर्मेश के साथ प्रधानाचार्या अलका टंडन व अन्य। स्कूल
समालखा। स्टेट स्कूली खेलों के तहत फतेहाबाद में आयोजित हुई बेसबॉल प्रतियोगिता में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, पट्टीकल्याणा के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। ये जानकारी प्रधानाचार्या अलका टंडन ने दी। उन्होंने बताया कि अंडर-17 वर्ग में धर्मेश ने दूसरा स्थान और वहीं अंडर-19 वर्ग में दिव्यम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के दो विद्यार्थियों धर्मेश और दिव्यम का चयन स्टेट लेवल बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उन्होंने खेल विभाग और विजेता खिलाड़ियों और उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी लगातार अलग-अलग खेलों में पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के एडमिन प्रमुख विकास अरोड़ा, खेल प्रमुख सुरेंद्र कपूर, कबड्डी कोच मनोज छोक्कर, क्रिकेट कोच वीरेंद्र, फुटबॉल कोच साहिल मौजूद रहे। संवाद