पानीपत। जिला सचिवालय में नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर सोमवार को डीसी वीरेंद्र दहिया ने रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारियों से साथ बैठक की। डीसी ने रेडक्राॅस सोसायटी की नई बिल्डिंग बननी प्रस्तावित है। उसका स्वरूप पूरी तरह से अत्याधुनिक होना चाहिए। रेडक्रास भवन में वो सभी सुविधाएं होनी चाहिए जो एक भवन में होती हैं।
उपायुक्त ने कहा कि 20 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली रेडक्रॉस पानीपत की यह बिल्डिंग सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। आधुनिक नक्शा बना कर कार्य करना होगा। बिल्डिंग में इस बात का ध्यान रखना है कि भविष्य में अगर विस्तार किया जाए तो कोई समस्या ना आए। नया भवन बनने के बाद रेडक्रॉस में सेवाओं का विस्तार होगा। इस मौके पर सीएमओ जयंत आहुजा, रेडक्रॉस के सचिव गौरव रामकरण के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।