पानीपत। जिले भर में चले रहे डिस्टि्क्ट प्लान यानी डी-प्लान के विकास कार्याें की अब हर सप्ताह जांच की जाएगी। ये जांच स्वयं एडीसी पंकज यादव करेंगे। एडीसी का कहना है कि किसी भी विकास कार्य में कोताही नहीं बरतने दी जाएगी। सभी विकास कार्याें की धरातल पर जांच करने के साथ उनके सेंपल तक लिए जाएंगे। इनमें नगर निगम से लेकर पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य विभाग, हाउसिंग बोर्ड, बीएंडआर आदि विभागों के विकास कार्याें की जांच होगी। जिले में फिलहाल करीब 10 करोड़ की लागत से 140 काम चल रहे हैं। ये काम दस से लेकर बीस लाख रुपये तक हो रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को एडीसी स्वयं इन विकास कार्याें की जांच करने धरातल पर उतरे थे। उन्होंने नगर निगम के तीन विकास कार्याें की जांच की थी। एडीसी ने इन विकास कार्याें की फीता मरवाकर पैमाइश भी कराई और इनके मैटेरियल के सैंपल भी भरवाए। अब एडीसी इन कामों के बिलों और उनकी एमबी यानी मैजेरमैंट बुक के साथ मिलान करेंगे। इसके लिए एडीसी ने समग्र शिक्षा अभियान के इंजीनियरों को बुलाया था। एडीसी पंकज यादव का कहना है जिले भर में चले रहे डी-प्लान के विकास कार्याें की गहनता से जांच की जाएगी। ये जांच हर सप्ताह होगी।