फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत डिस्टि्क बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पानीपत क्लब में तीन दिवसीय 13वीं वार्षिक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन पांच मई से किया जाएगा। इसमें सिंगल और डबल मुकाबले होंगे। इसमें करीब पांच सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

पानीपत डिस्टि्क बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में की गई। एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर व महासचिव दिनेश संदुजा ने बताया कि जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता पांंच से सात मई को पानीपत क्लब में आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग और सीनियर पुरुष व महिला सिंगल्स व डबल्स इवेंट कराए जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध समाजसेवी विजय जैन और प्रसिद्ध उद्योगपति दीपक बजाज करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिले से हर साल कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश रनौलिया, सतीश महाजन, मुकेश तलवार, सहदेव विज, सुरेंद्र शर्मा, अशोक गोयल, अभिषेक वत्स, सुधांशु, विपिन शर्मा व मुकेश मदान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें