फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ब्राह्मण सभा के जिला प्रधान सतीश शर्मा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। कुराड़ मोड़ पर बुधवार को जिला ब्राह्मण सभा के नवनियुक्त प्रधान सतीश शर्मा डाहर का स्वागत किया गया। गो सेना के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान डाॅ. प्रदीप भारद्वाज कुराड़ ने नवनियुक्त प्रधान सतीश शर्मा डाहर का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

सतीश शर्मा ने कहा कि समाज ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरी करेंगे। समाज के लिए वह किसी भी मामले में पीछे नहीं हटेंगे। शीघ्र ही वह पूरे जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान समाज के बुजुर्गों व युवाओं से सलाह कर समाज को आगे ले जाने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर सोनू भार्गव बिझौंल, संदीप कौशिक कवी व प्रदीप गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें