फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान जारी करने पर भाकियू जिला प्रधान जाखड़ को किया गिरफ्तार, भेजा सिवाह जेल

विज्ञापन
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ को सचिवालय में पेश करने के बाद जेल में लेक - फोटो : Panipat
विज्ञापन
वीडियो जारी कर भाजपा नेताओं के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जाखड़ ने यह वीडियो 13 जून को गांव ब्राह्मण माजरा स्थित एक फैक्टरी के उद्घाटन समारोह से एक रात पहले जारी की थी। इस समारोह में शहर विधायक प्रमोद विज और इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप को शामिल होना था। जिसे वीडियो जारी होने के बाद रद्द कर दिया गया था। जाखड़ को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने किसानों को एकजुट करने और भाजपा नेताओं को चेतावनी देने के लिए एक वीडियो बनाया था। आरोप है कि वीडियो में उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और भाजपा नेताओं को गांव में न आने की चेतावनी दी थी। जनप्रतिनिधियों को नतीजा भुगतने की धमकी देने दी थी। जिस पर इसराना पुलिस ने 15 जून को सुधीर जाखड़ समेत आधा दर्जन नामजद और 70 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस कर्मी सतबीर ने बताया कि 13 जून को ब्राह्मण माजरा में कान्हा टेक्सटाइल का उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें जनप्रतिनिधियों को पहुंचना था। इस प्रकरण में भाकियू चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ ने 12 जून की रात करीब पौने दस बजे एक वीडियो वायरल किया। जिसमें धमकी दी गई कि अगर भाजपा नेेताओं ने गांव ब्राह्मण माजरा में कार्यक्रम किया तो वे खुद जिम्मेदार होंगे। जनप्रतिनिधियों के पहुंचने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी गई थी। वहीं 13 जून को कान्हा टेक्सटाइल के सामने जिला प्रधान सुधीर जाखड़, सत्यवान नरवाल निवासी कथूरा, राम सिंह निवासी शाहपुर, हरेंद्र राणा, अजमेर निवासी कारद व प्रदीप जागलान निवासी इसराना के साथ करीब 70-75 अन्य किसानों ने योजना बना कर विरोध प्रदर्शन किया था
विज्ञापन

अभद्र भाषा बोलने पर जमानत याचिका की खारिज
भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने पर मुख्य रूप से जमानत याचिका को खारिज कर जाखड़ को सिवाह कारावास में भेजा गया है। इससे पहले भी सुधीर जाखड़ को भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने दो बार गिरफ्तार किया था। उस समय ठोस वजह न होने के कारण कुछ ही घंटे में जमानत मिल गई थी।
आज फिर होगी सुधीर जाखड़ की कोर्ट में पेशी
सोमवार को फिर से सुधीर जाखड़ की कोर्ट में होगी। कोर्ट में फिर से जाखड़ की जमानत की याचिका लगाई जाएगी। जमानत न मिलने पर सुधीर को दोबारा न्यायिक हिरासत में जाना पड़ सकता है। वहीं सुधीर की गिरफ्तारी को लेकर किसानों में रोष है। उन्होंने उक्त मामले को उच्च किसान नेताओं के संज्ञान तक पहुंचा दिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं के आने का कार्यक्रम कर दिया था रद्द
वीडियो जारी होने के बाद पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप के आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। शिकायत में कहा गया है कि सुधीर जाखड़ द्वारा सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को भड़का कर लोगों को इकट्ठा करने, जान-माल की हानि पहुंचाने व कानून व्यवस्था में बाधा डालने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रधान सुधीर जाखड़ को रविवार को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-इंस्पेक्टर अंकित नांदल, इसराना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें