फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर 7 में सड़कों पर भरा सीवर का गंदा पानी, लोगाें में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-7 में एक बार फिर निकासी ठप हो गई है। सीवर का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने लगा है। जिससे लोगों में रोष पनप रहा है। सेक्टरवासियों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी एचएसवीपी अधिकारी इसका समाधान नहीं कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी एचएसवीपी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्ज कॉन्फिडरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह, सेक्टर 7 के प्रधान रणधीर सिंह, उप प्रधान रामपत ने कहा कि सेक्टर सात के सीवरेज सिस्टम की आज तक ढंग से सफाई नहीं हो सकी है। जिससे ब्लॉक सीवरेज से गंदा पानी सड़कों पर जमा होने लगा है। इससे सेक्टर में बदबूदार माहौल तो बन ही गया है साथ में लोगों को बीमारियों का डर सताने लगा है। इसे लेकर वे पहले भी एचएसवीपी अधिकारियों को कई बार मांग पत्र और शिकायतें सौंप चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके अलावा सेक्टर के शॉपिंग सेंटर बनाने का काम भी रुका हुआ है। एचएसवीपी के एक्सईएन को शिकायत पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की बात कही थी जो आज तक नहीं लग पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जल्द ही सड़कों पर आने को मजबूर होंगे और एक बार फिर से एचएसवीपी के खिलाफ आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें