फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक संगठनों की बैठक में देशव्यापी हड़ताल पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वीबीजी राम जी योजना में करने वाले श्रमिक संगठनों की संयुक्त बैठक मंगलवार को गीता कॉलोनी स्थित शहीद भगतसिंह स्मारक भवन में की गई। इसमें मनरेगा मजदूरों की 15 मई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप और राष्ट्रीय मनरेगा किसान मंच नेता बलवान सिंह नरायणा ने संयुक्त रूप से की। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राज्य महासचिव राजेंद्र, राज्य उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, राष्ट्रीय मनरेगा किसान मंच के राज्य संयोजक धीरज गाबा ने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बनी नरेगा संघर्ष मोर्चा तालमेल कमेटी की तर्ज पर पानीपत जिले में नरेगा संघर्ष मोर्चा तालमेल कमेटी का गठन किया है। हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह को संयोजक और अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर यूनियन के जिला संयुक्त सचिव ओमपाल को नरेगा संघर्ष मोर्चा तालमेल कमेटी पानीपत का सह संयोजक बनाया गया।
उन्होंने कहा कि 15 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बापौली, समालखा, इसराना, मतलौडा, पानीपत, सनौली खुर्द खंडों के गांवों में जोरदार अभियान चलाया जाएगा। उन्हाेंने वीबीजी राम जी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों पर मनमाने नियम हटाने की मांग की। इस अवसर पर राजेंद्र, अंग्रेज सिंह, ओमपाल, रोहतास बापौली, धीरज गाबा, नरेश कुमार, सतपाल सिंह चौहान, राजेश कुमार, एडवोकेट पवन सैनी, सुनील दत्त, जयभगवान, एडवोकेट पायल, सूरत सिंह व धनपत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें