संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा सरकार सचिव एवं आयुक्त शेखर विद्यार्थी (आईएएस) ने शुक्रवार को समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के संदर्भ में उपायुक्त से वीडियो कांफ्रेसिंग पर समीक्षा की। इसके अलावा शिकायतों का जल्द निदान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने आयुक्त सचिव को आश्वस्त किया कि जिन शिकायतें का समाधान नहीं हुआ है। उन पर संज्ञान लिया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि जिन विभागों से संबंधित शिकायतों का निदान नहीं हो पाया है उन्होंने वजह बताई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने कई विभाग के अधिकारियों को दर्ज शिकायतों को शीघ्रता से निपटाने की निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीएसपी राजबीर व डीडीपीओ राजेश शर्मा उपस्थित रहे।