फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मोतियाबिंद के ऑपरेशन का डायरेक्टर हेल्थ सर्विस ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 में 17 दिन पहले सति भाई साईं दास सेवा दल की ओर से आयोजित नेत्र जांच शिविर में लगभग 800 लोगों की आंखों की जांच की गई और बगैर अनुमति कुछ मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया। इस मामले में जांच एक कदम भी नहीं बढ़ पाई है। संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को एक दिन में रिकार्ड जमा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन जांच ढीली पड़ गई। अब मामले में डायरेक्टर हेल्थ सर्विस के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को संस्था से रिकार्ड तलब किया है। वीरवार को कमेटी इस मामले की रिपोर्ट तैयार करेगी। इस मामले में वीरवार को दोबारा संस्था के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैंप में लगभग 90-100 लोग मोतियाबिंद के रोगी मिले थे। संस्था ने कैंप में आए मोतियाबिंद के रोगियों से सर्जरी के लिए 3-4 हजार रुपये भी लिए। मरीजों की आदर्श नगर स्थित आनंद अस्पताल में सर्जरी करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को संस्था के कार्यालय में छापा मारा था। टीम ने संस्था से मरीजों का रिकार्ड मांगा तो संस्था रिकार्ड देने में आनाकानी कर रही थी। यहां पर स्क्रीनिंग रजिस्टर नहीं मिला। सिर्फ रजिस्ट्रेशन रजिस्टर ही मिला। विभाग ने संस्था को रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए एक दिन का समय दिया था।
संस्था के पदाधिकारियों व डॉक्टरों से पूछताछ की गई थी। संस्था से कुछ और रिकार्ड मांगा गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें