फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकार ने दिया डिपो होल्डरों का पांच माह का कमीशन, तीन माह का बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत बीपीएल और एएवाई राशन कार्डधारकों को बांटे जाने वाले राशन के बदले डिपो होल्डरों को मिलने वाला कमीशन केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है। इसमें केंद्र सरकार ने दो करोड़ 56 लाख रुपये का बजट डिपो होल्डरों को दिया है।
विज्ञापन

हालांकि डिपो होल्डरों का पिछले आठ माह का कमीशन बकाया था, लेकिन सरकार की तरफ से केवल पांच माह का जारी किया गया है। इस पर डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया कुमार ने बताया कि अब भी उन्होंने कमीशन की मांग को लेकर खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग मुख्यालय और द हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कंज्यूमर कॉ-ऑपेटिव वोलसेल स्टोरेज लिमिटेड, कांफेड मुख्यालय को मांगपत्र लिखे हैं। तब जाकर यह राशि जारी हो पाई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की बात की जाए तो करीब 43.6 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। केंद्र सरकार ने 28 दिसंबर को घोषणा करते हुए जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि तीन माह यानी दिसंबर 2022 तक बढ़ाई थी। इसके तहत जिले में करीब 55 हजार परिवारों को मुफ्त में राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें