फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटल सरकारी स्कूल की दिपांशी ने हरियाणा में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
पानीपत। छात्रा दिपांशी व स्कूल प्राचार्य राकेश बूरा को सम्मानित कर ते हुए शिक्षा मंत्री कंवर पा? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य के 72वें वन महोत्सव पर वन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रश्न प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटल की 10वीं कक्षा की छात्रा दिपांशी ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय स्कूल जाटल की छात्रा कुमकुम शर्मा ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय के प्राचार्य राकेश बूरा ने बताया कि यह स्कूल के लिए गौरव का पल है। शिक्षक हरिओम ने बताया कि वन और शिक्षा मंत्री कुंवर पाल गुज्जर ने यमुनानगर में छात्रा दिपांशी को पांच हजार नकद राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा दिपांशी को जिला स्तर पर भी तीन हजार और छात्रा कुमकुम शर्मा को दो हजार राशि का नकद इनाम मिला है। छात्रा दिपांशी को जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल, जिला डीपीसी कौशल्या आर्य और पानीपत खंड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह ने छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें