पानीपत। जैन स्कूल सोसायटी रजि. पानीपत के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। सोसायटी के चुनावों में दिनेश जैन ने इतिहास रचते हुए लगातार पांचवीं बार चुनाव जीता है। दिनेश जैन सह प्रबंधक के रूप में एक बार फिर चुनाव जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक जैन को 70-69 के मामूली अंतर से हराया। दिनेश जैन 2004 से 2013 तक जैन स्कूल सोसायटी के कोषाध्यक्ष रहे जबकि 2013 से 2025 तक बने सहप्रबंधक रहे। उन्होंने फिर से सहप्रबंधक का चुनाव जीता है।
दिनेश कुमार जैन वह नाम है जिन्होंने हमेशा समाज हित के लिए अपना समय दिया। समाज के कोर्ट केस, जमीनी विवाद आदि में सदैव अहम् योगदान रहा है। जिनवाणी विद्या भारती स्कूल के नींव से ही हर कार्य में अपना समय और अपना योगदान दिया है।
जैन स्कूल सोसायटी के रविवार को हुए चुनाव में राजेश जैन सोसायटी के प्रधान चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वद्वी कपिल जैन को 07 मतों से शिकस्त दी। सोसायटी के चुनावों में प्रधान, उप-प्रधान सहित पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोकी थी। वहीं, प्रबंधक पद के लिए संजीव जैन व विपुल जैन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा जिसमें दोनों को 70-70 मत प्राप्त हुए। इसके बाद ड्रा निकाला गया जिसमें विपुल जैन को विजयी घोषित किया गया।
चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी सीए निपुण जैन व सीए दिनेश जैन को सौंपी गई थी। पांचों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे।
इस प्रकार रहे चुनाव परिणाम-
पद उम्मीदवार विजेता मतों का अंतर
प्रधान कपिल जैन व राजेश जैन राजेश जैन 73-66
उपप्रधान कुलदीप जैन व लोकेश जैन लोकेश जैन 72-67
प्रबंधक संजीव जैन व विपुल जैन विपुल जैन 70-70 ड्रॉ
सह-प्रबंधक दिनेश जैन व दीपक जैन दिनेश जैन 70-69
खजांची राजेश जैन व सुरेश जैन राजेश जैन 78-62