सनौली। सनौली खंड के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को खंड कार्यालय के पास दिल्ली से आई राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 8वीं बटालियन की टीम ने आपदाओं से निपटने की जानकारी दी। खंड के सरपंच, पंचों के साथ ग्रामीणों ने आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीके बताए।
एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे जीवन में कभी भी कहीं भी आपदाएं आ सकती है। हमें इनसे घबराना नहीं चाहिए। इनसे निपटने के सही तरीके जानने चाहिए, ताकि सही समय पर दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। यमुना से लगता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ से निपटने व बाढ़ बचाव के लिए हमें जानकारी होनी चाहिए और भूकंप, आग से निपटने के तरीकों की हमें जानकारी होनी चाहिए। सड़क दुर्घटना होने पर घायल को बचाव के तरीके भी समझाए।
इस मौके पर एसडीओ पंचायतीं राज अशोक कुमार, रणधीर कुमार, अशोक, सरपंच रमेश शर्मा, सरपंच राजेश गोस्वामी, सरपंच सुनील कुमार, सरपंच दर्शनलाल, सरपंच अंजू, सरपंच मीना त्यागी, सरपंच सोहनलाल, सरपंच हरविंद्र सिंह, कृष्ण, विनोद त्यागी, यूथ कल्ब सदस्य रमेश त्यागी, पुष्पा, ममता और रेखा मौजूद रहे।