फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डीआईजी जितेंद्र राणा आज दिल्ली में पुलिस मेडल से होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के कारद गांंव के लाल डीआईजी जितेंद्र राणा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस मेडल से सम्मानित होंगे। 2005 बैच के आईपीएस जितेंद्र राणा अब सीआईएसएफ में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली में तैनात हैं। उनके पुलिस मेडल प्राप्त करने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। गृह मंत्रालय ने उनका नाम पुलिस मेडल के लिए प्रस्तावित किया है। उनको दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

जितेंद्र राणा के पिता जगबीर सिंह राणा जिले में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत हैं। वे अब सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं और वकालत करते हैं। उनकी माता बीरमती गृहिणी हैं। जगबीर सिंह राणा ने बताया कि जितेंद्र राणा 2005 बैच के आईपीएस हैं। उनको बिहार राज्य कैडर मिला था। वे वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में बतौर उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जितेंद्र राणा शुरू से ही देश सेवा के लिए जाना चाहते थे। उनके पास कई नौकरी के रास्ते थे, लेकिन उन्होंने आईपीएस बनकर देश सेवा के लिए काम करने की ठानी। उन्होंने नक्सलवाद क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ बेहतर काम किया।

बॉक्स
2014 में नक्सलवाद पर पाया था काबू
जितेंद्र राणा ने 2014 में बिहार राज्य के जिला जमुई में बतौर पुलिस अधीक्षक नक्सलवाद पर काबू पाया था। महानिदेशक सीआरपीएफ द्वारा प्रशस्ति डिस्क देकर सम्मानित किया था। उनको 2016 में राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक देकर सम्मानित किया था। 2019 व 2021 में महानिदेशक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने प्रशस्ति डिस्क प्रदान किया था। जितेंद्र राणा ने बताया कि उसको पुलिस पदक की खुशी है। एक अधिकारी को प्रशस्ति पत्र मिलने से उसकी जिम्मेदारी समाज और देश के लिए और बढ़ जाती है। वे अपने कार्य को और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें