फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांवड़ में आस्था, देश भक्ति के दिखाई दे रहे अलग-अलग रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांवड़ यात्रा धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रही है। जिस कारण कांवड़ मार्ग पर आस्था के रंग भी गहरे होते जा रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की अपनी मान्यताएं हैं। कोई परिवार की खुशहाली के लिए कांवड़ ला रहा है तो किसी ने देश की उन्नति के लिए कांवड़ उठाई है। कुछ श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर कांवड़ लाकर भगवान का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लाएं हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लेकर सनौली पहुंंचे जींद जिले के आंटा गांव निवासी कमलजीत ने बताया कि मेरे पास पांच बेटियां हैं, परिवार में बेटे के जन्म के लिए मन्नत मांगी थी कि बेटा होने पर वह कांवड़ लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। दो साल पहले उनकी मन्नत पूरी हो गई। वह अपनी दो बेटियों 11 साल की जैसमीन व 12 साल की राशि के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाए हैं। दोनों बेटियां अपने भाई की लंबी उम्र की मनोकामना के साथ कांवड़ ला रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी दो दिन में जींद पहुंच जाएंगे। इतनी दूरी तय करने के बाद भी बेटियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
इसके साथ ही अपनी टोली के साथ आगे बढ़ रहे हिसार के कांवड़ियों का कहना है कि उनकी भगवान भोलेनाथ में आस्था है। परिवार की खुशहाली और देश की उन्नति के लिए उन्होंने कांवड़ उठाई है। कांवड़िए संदीप का का कहना है कि वह पिछले पांच साल से लगातार कांवड़ ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें