फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रंगोली प्रतियोगिता में ध्रुव और एकलव्य सदन प्रथम

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव पर रंगोली दिखाते छात्राएं और स्कूल प्रबंधन। स्रोत
विज्ञापन
समालखा। नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक की, जबकि तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने पेपर लैंटर्न, वॉल हैंगिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कॉरिडोर डेकोरेशन किया। रंगोली प्रतियोगिता में ध्रुव और एकलव्य सदन संयुक्त रूप से प्रथम तथा द्रोण और दक्ष सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में जसवीर कौर, निशा शर्मा और रजनी बरेजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रबंधक समिति के प्रधान शिव कुमार गर्ग और प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक सम्मान और टीम भावना विकसित होती है। इस मौके पर गौतम गर्ग, धीरज मित्तल और प्रदीप मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें