किसान प्रवीण कुमार के आश्रित परिजनों को चेक देते हरपाल ढांडा। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। जाटल गांव के किसान प्रवीण कुमार की करंट लगने से मौत के बाद सरकार ने उनके आश्रित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा। प्रवीण कुमार की करीब डेढ़ वर्ष पहले खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवार में उनका एक बेटा है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। हरपाल ढांडा ने परिवार को हर सुख-दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दे रही है। इस दौरान मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन बलवान सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
16