फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 400 मीटर दौड़ में धीरज और प्रीति देवी प्रथम

Fri, 19 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
​शिवाजी स्टेडियम में रस्साकशी में जोर आजमाइश करती महिला प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। श्रम विभाग की ओर से दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को आगाज किया। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चार सौ मीटर दौड़ में धीरज और प्रीति देवी ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता में पानीपत समेत चार जिलों से 450 श्रमिकों ने भाग लिया।200 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में मनीष और महिला वर्ग में प्रीति देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में पुरुष वर्ग में धीरज और महिला वर्ग में प्रीति देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकशी में कैथल शुगर मिल ने राज वूलन इंस्ट्रीज को हराया। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में कपूर इंस्ट्रीज के अनिल कुमार और महिला वर्ग में राज वूलन इंस्ट्रीज की डिंपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, उनमें खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में जिलेभर से आए श्रमिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। श्रम विभाग के उप निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि श्रमिक केवल उत्पादन क्षेत्र में ही नहीं बल्कि खेलों में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर सकते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल विभाग, श्रम कल्याण विभाग और स्थानीय प्रशासन का सहयोग रहा।
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में रस्साकशी में जोर आजमाइश करती महिला प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें