संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ट्रेनें लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वीरवार को धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल समेत 10 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री कमला और जगदीप ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उनकी ट्रेन सवा एक घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो हम आधे से ज्यादा सफर तय कर लेते।
धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल सवा तीन घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और दिल्ली कालका एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल 42 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयई सवा एक घंटा, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधा घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और चंडीगढ़ स्पेशल फेयर एसी स्पेशल ढाई घंटे की देरी से आई।
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आईं जिससे यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है ताकि किसी भी यात्री को परेशानी न हो।
- रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन